केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन गावी ( GAVI ) बोर्ड के सदस्य मनोनीत
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ( Dr. Harshvardhan ) को ग्लोबल अलायंस फॉर वैक्सीन एंड इम्युनाइजेशन ने गावी बोर्ड के सदस्य के रूप में मनोनीत किया है।

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ( Dr. Harshvardhan ) को ग्लोबल अलायंस फॉर वैक्सीन एंड इम्युनाइजेशन ( GAVI ) ने गावी बोर्ड के सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। इनका कार्यकाल तीन साल तक होगा। चैयरमेन का पद एक-एक साल के लिए रोटेश के आधार पर चुना जाता है।
डॉ हर्षवर्धन ( Dr. Harshvardhan ) गावी ( GAVI ) बोर्ड में उत्तर-पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय, पश्चिमी प्रशांत क्षेत्रीय कार्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। डॉ. हर्षवर्धन ( Dr. Harshvardhan ) की सदस्य्ता एक जनवरी 2021 से 31 दिसंबर 2023 तक मान्य रहेगी। सामान्य तौर पर बोर्ड की बैठक वर्ष में दो बार जून और नवंबर या दिसंबर में होती है और एक वार्षिक रिट्रीट आमतौर पर मार्च या अप्रैल में आयोजित किया जाता है।
गावी ( GAVI ) बोर्ड वैक्सीन अलाएंस के कार्य की निगरानी करता है तथा कार्यक्रमों के कार्यान्वयन का निरीक्षण करता है। इसके अलावा यह रणनीतिक निर्देशों और नीति निर्माण का कार्य भी करता है। गावी ने दुनिया भर के गरीब देशों में 82 करोड़ से अधिक बच्चों के टीकाकरण में मदद की है।
ये भी पढ़ें : वाल्मी प्रशिक्षण के साथ देश का दूसरा शोध संस्थान Madhya Pradesh में बनेगा बनेगा
आपको बता दें कि डॉ हर्षवर्धन ( Dr. Harshvardhan ) इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी बोर्ड के चैयरमेन के रूप में कार्यभार में संभाला था। कार्यकारी बोर्ड में 34 तकनीकी रूप से योग्य सदस्य शामिल है।