लखनऊ पहुंचे भाजपा के यूपी प्रभारी राधा मोहन, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने किया स्वागत
भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण से बात चीत के दौरान पता चला कि सिंह बुधवार को भाजपा के प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करेंगे।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के बाद मंगलवार को पहली बार लखनऊ पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह का भव्य स्वागत किया गया।
सिंह ने पार्टी के दिवंगत नेता एवं बिहार और मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे लालजी टंडन के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर मुलाकात करने पहुंचे।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण से बात चीत के दौरान पता चला कि सिंह बुधवार को भाजपा के प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करेंगे। यह बैठक आज सुबह 11 बजे से राज्य मुख्यालय में होगी। प्रदेश प्रभारी पार्टी कार्यालय में आयोजित अन्य संगठनात्मक बैठकों में प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि राधा मोहन सिंह मंगलवार दोपहर एक बजे लखनऊ चौधरी चरण सिंह हवाईअड्डे पहुंचे जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व अन्य पार्टी पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं ने उनका धूम धाम से स्वागत किया।
यह भी पढ़े: बिहार पुलिस सेवा के आठ अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नति
यह भी पढ़े: SC ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन को हटाने सम्बंधित याचिका को किया खारिज