UPPSC Exam Calendar 2021: जानिये यूपी लोक सेवा आयोग की कौन सी परीक्षा कब होगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे लोगों के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ( UPPSC ) ने कैलेंडर जारी कर दिया है। UPPSC ने साल 2021 में होने वाली 16 प्रमुख भर्ती परीक्षाओं ( UPPSC Exam 2021 ) की तारीखों का ऐलान कर दिया है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षाओं का सालाना कैलेंडर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी कर दिया है। बता दें कि इस साल UPPSC द्वारा पहली परीक्षा UP PCS की होगा। यह परीक्षा UP PCS 2020 की मुख्य परीक्षा होगी, जिसका आयोजन 21 जनवरी 2021 को किया जा रहा है। इसके बाद सहायक वन संरक्षक व क्षेत्रीय वन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2020 (ACF/RFO Exam) 13 फरवरी 2021 को होगी।
लोक सेवा आयोग परीक्षा कैलेंडर 2021
परीक्षा का नाम |
परीक्षा तिथि |
पीसीएस-2020 मुख्य परीक्षा |
21 से 25 जनवरी 2021 |
सहायक वन संरक्षक-क्षेत्रीय वन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2020 |
13 फरवरी 2021 |
विधिक्षण अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2020 |
21 मार्च 2021 |
प्रवक्ता राजकीय डिग्री कॉलेज (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2020 |
17 अप्रैल 2021 |
प्रधानाचार्य श्रेणी-2/ उप प्रधानाचार्य / सहायक निदेशक (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2019 |
23 मई 2021 |
सम्मिलित राज्य कृषि सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2020 |
30 मई 2021 |
पीसीएस 2021 (प्रारंभिक) और सहायक वन संरक्षक/ क्षेत्रीय वन अधिकारी( प्रारंभिक) परीक्षा 2021 |
13 जून2021 |
प्रवक्ता (पुरुष-महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारंभिक) परीक्षा-2020 |
20 जून 2021 |
सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) परीक्षा-2020 |
10 जुलाई 2021 |
यूनानी चिकित्सा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2018 |
25 जुलाई 2021 |
समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी (सामान्य चयन-विशेष चयन आदि) प्रारंभिक परीक्षा-2021 |
1 अगस्त 2021 |
पीसीएस 2021 (मुख्य) परीक्षा |
3 अक्टूबर 2021 |
सहायक वन संरक्षक अधिकारी/ क्षेत्रीय वन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2020 |
22 अक्तूबर 2021 |
सम्मिलित राज्य कृषि सेवा (मुख्य) परीक्षा-2020 |
13 नवम्बर 2021 |
प्रवक्ता, (पुरुष- महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (मुख्य) परीक्षा 2020 |
4 नवम्बर 2021 |
समीक्षा अधिकारी अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी (सामान्य चयन-विशेष चयन) मुख्य परीक्षा-2021 |
18 दिसंबर 2021 |