उर्मिला मातोंडकर और प्रिया दत्त ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भरा पर्चा, जानिए क्या……

मुंबई: लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग महज 3 दिन दूर है। इस बीच, आगे के चरणों के लिए नामांकन दाखिल करने का दौर जारी है। सोमवार को मुंबई में कांग्रेस की दो चर्चित प्रत्याशी, उर्मिला मातोंडकर और प्रिया दत्त ने नामांदन दाखिल कर दिया। प्रिया ने मुंबई नॉर्थ सैंट्रल से पर्चा भरा।
इस दौरान उनके भाई और फिल्म अभिनेता संजय दत्त भी साथ थे। वहीं उर्मिला ने मुंबई नॉर्थ से नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपनी जीत का भरोसा जताते हुए कि राजनीति में उनका सफर बहुत लंबा होगा और पूरी उम्मीद है कि अच्छा होगा। मुझे लोगों को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।
https://www.youtube.com/watch?v=vkV6t548gFI
उर्मिला बीते दिनों कांग्रेस में शामिल हुई हैं। वहीं प्रिया पहले भी सांसद और मंत्री रह चुकी हैं। मालूम हो, महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटे हैं, जहां चार चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण में 7 सीटों पर 11 अप्रैल को, दूसरे चरण में 10 सीटों पर 18 अप्रैल को, तीसरे चरण में 14 सीटों पर 23 अप्रैल को और चौथे चरण में 17 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। परिणाम 23 मई को आएगा।
https://www.youtube.com/watch?v=vkV6t548gFI
आप को बता दें की मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता ने हिंदू विरोधी टिप्पणी के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पत्रकार राजदीप सरदेसाई खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है। भाजपा कार्यकर्ता सुरेश नखुआ ने कहा कि उर्मिला की टिप्पणी से हिंदुओं की की भावनाएं आहत हुई हैं।
पवई पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने शिकायत की पुष्टि करते हुए कहा है कि कानूनी राय लेने के बाद ही इस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।