उत्तर प्रदेश सरकार ने किया बड़ा फेरबदल, इन आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि सूबे के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है जबकि यूपी पावर कारपोरेशन के चेयरमैन आलोक कुमार का ट्रांसफर अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास तथा आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के पद पर किया गया है।
संस्थागत वित्त विभाग एवं बाहृय सहायतित परियोजना विभाग के अपर मुख्य सचिव संजीव कुमार मित्तल को राज्य कर विभाग का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हे राज्य सर्तकता आयोग एवं प्रशासनधिकरण का अध्यक्ष तथा प्रशासनधिकरण के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
एस. राधा चौहान को अपर मुख्य सचिव वित्त एवं वित्त आयुक्त की नई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। राधा के पास महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग का अब अतिरिक्त प्रभार रहेगा। कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा को अपर मुख्य सचिव ऊर्जा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
यह भी पढ़ें: लड़ाकू विमान F-15EX पर अमेरिका और भारत के बीच बातचीत शुरू : बोइंग
पॉवर कार्पोरेशन व ऊर्जा से जुड़े अन्य निगमों के चेयरमैन व एमडी के पद पर एम. देवराज को तैनाती दे दी गई है।
मुख्यमंत्री के सचिव आलोक कुमार की जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्हें सचिव मुख्यमंत्री के साथ व्यावसायिक शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह अपर मुख्य सचिव, आवास दीपक कुमार से नगर विकास विभाग ले लिया गया है। अब चिकित्सा शिक्षा से हटाए गए रजनीश दुबे को नगर विकास विभाग का अपर मुख्य सचिव बना दिया गया है। चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में अपर मुख्य सचिव के नियंत्रण में काम कर रहे प्रमुख सचिव आलोक कुमार द्वितीय अब चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव के रूप में नेतृत्व देंगे।
यह भी पढ़ें: केंद्रीय बजट किसान हितैषी, प्रधानमंत्री अपने संकल्पों के प्रतिसमर्पित-अमित शाह