गर्लफ्रेंड को इस वजह से रखते हैं वरुण धवन छिपा के, खोला राज

मुंबई। बॉलीवुड के एक्टर वरुण धवन अपनी फिल्मो को लेकर तो चर्चा में है ही इसके अलावा एक और वजह हैं जिससे वे सुर्ख़ियों में छाये हुए हैं। खबर हैं की वह अपनी बचपन की दोस्त और गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। अक्सर वरुण और उनकी गर्लफ्रेंड स्पॉट किये जाते हैं। वैसे अभी तक वरुण ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की हैं। हाल ही में वरुण धवन ने नताशा को लेकर ऐसी बात कही हैं जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया हैं।
गौरतलब हैं कि वरुण कि गर्लफ्रेंड नताशा लाईमलाईट से दूर ही रहती हैं। वरुण ने बताया कि नताशा एकं जिन्दगी जीना चाहती हैं इसलिए मैं उसकी खुशी के लिए लिए अपनी पर्सनल लाइफ पर बात नहीं करता। अगर लोग मेरी लाइफ के बारे में कुछ भी छापते हैं तो ये महज कहानियां हैं। बता दे वरुण धवन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। इस समय उनकी हर एक फिल्म सुपर- धूपर हिट जा रही हैं। ऐसे में बॉलीवुड में उनकी डिमांड बढ़ती जा रही हैं। वरन कुछ समय तो वहीं वरुण भी कुछ समय पहले अपनी फीस की वजह से सुर्खियों में थे।
खबरों की माने तो एक डांस फिल्म के लिए वरुण को 32 करोड़ रुपए मिल रहे हैं। वरुण हाल ही में फिल्म ‘अक्टूबर’ में नजर आए थे जिसमे उनके अभिनय को काफी सराहा गया। इस फिल्म के अलावा वरुण बहुत ही जल्द फिल्म ‘सुई धागा’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ अभिनेत्री अनुष्का शर्मा नजर आएँगी।