लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से वरुण धवन ने लिए सात फेरे, सभी रस्में हुई पूरी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) आखिरकार अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड फैशन डिजाइनर नताशा दलाल के साथ आज रविवार को शादी कर चुके है और उनकी शादी की रस्मे अभी जारी है। वरुण (Varun) और नताशा कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। बीते कुछ दिनों से इनकी शादी की चर्चा बॉलीवुड जगत में चल रही थी। वरुण और नताशा की शादी शाम को लगभग 6.30 बजे शुरू हुई और रात 10.30 बजे तक संपन्न होने की उम्मीद है।
वरुण और नताशा ने रविवार को अलीबाग के एक आलीशान द मैंशन हाउस में अपने खास लोगों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। इन दोनों का प्यार लंबे समय से चल रहा है। शादी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई और इसके अलावा कोरोना प्रोटोकॉल्स का भी शादी समारोह में खासा ध्यान दिया गया।
ये भी पढ़ें : ‘भारतीय कमलम’ यानी Dragon Fruit को आप कितना जानते हैं?
वरुण ने सलमान खान के गाने पर इंट्री ली है। इन दोनों की शादी में सख्त नियम बनाए गए है और यहां बिना फोन के समारोह में प्रवेश करना मना है। उन्होंने आज 24 जनवरी दोपहर 12.30 बजे पंजाबी स्टाइल में सात फेरे लिए। वरुण की फैमिली की तरफ से नताशा के लिए दुल्हन का जोड़ा और बाकी चीजें भी भेजी गई। इस पूरे मैंशन को एक रात के लिए बुक करने की कीमत 4 लाख रुपये है। इसमें खाना भी शामिल है। .
ये भी पढ़ें : झूठे इल्जाम में दंपति ने काटी 5 साल की सजा, कौन हैं असली कातिल?