Video: सोनम की शादी में ‘मजनूं भाई’ के साथ अक्षय कुमार ने किया देसी अंदाज में डांस

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा की शादी बड़े धूम-धाम से हुई। 8 मई को सोनम और उनके पति आनंद आहूजा की शादी और रिसेप्शन का प्रोग्राम था। सोनम की शादी के रिसेप्शन में कई बॉलीवुड सेलेब्स फंक्शन अटेंड करने पहुंचे थे। बॉलीवुड के खिलाडी यानि अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना भी इस समारोह में शिरकत हुए।
मालूम हो अक्षय कुमार अपने फैंस के बीच जबरदस्त एनर्जी और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। सोनम की ग्रैंड रिसेप्शन में सलमान खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह जैसे दिग्गज सितारों ने जबरदस्त मस्ती की। इसके साथ ही सबने डांसफ्लोर पर डांस करके खूब धमाल भी किया। सोनम की शादी के ऐसे धमाल वाले कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। लेकिन अब इस शादी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें अक्षय कुमार देसी अंदाज सोनम के पापा अनिल कपूर के साथ नाचते दिख रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/BikQ_ULHC35/?utm_source=ig_embed
हाल ही में सोशल मीडिया पर इस रिसेप्शन पार्टी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें अक्षय कुमार और अनिल कपूर जमकर देशी अंदाज ने ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। अपनी को-स्टार सोनम की शादी में अक्षय कुमार ने भी खूब मस्ती की। दरअसल अनिल ही अक्षय को डांस फ्लोर तक खींच कर लाते हैं। बता दें कि अक्षय कुमार फिल्म ‘वेलकम’ में अनिल कपूर के साथ नजर आ चुके हैं। वहीं ‘थैंक्यू’ के बाद सोनम हाल ही में अक्षय के साथ फिल्म ‘पैडमैन’ में नजर आई थीं।
सैफ-करीना के भी थे अलग ही अंदाज- जैसा कि इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सिर्फ अक्षय कुमार ही नहीं, बल्कि कपूर परिवार के साथ सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान भी नाचती दिख रही हैं। अर्जुन कपूर और अनिल कपूर इस रिसेप्शन में आए महमानों को नचाते दिख रहे हैं। करिश्मा कपूर भी इस शादी में नजर आई। वे करीना कपूर और उनके पति सैफ के साथ पहुंचीं।