Vijay Diwas 2020: इन दिग्गजों ने ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

नई दिल्ली: 1971 की लड़ाई में पाकिस्तान पर निर्णायक और ऐतिहासिक जीत के 50 साल पूरे हो गए हैं। देश में इस जीत के उपलक्ष में आज से स्वर्णिम विजय साल मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति समेत कई नेतओं ने शहीद सैनिकों को याद किया।
राष्ट्रपति ने जवानों को किया याद
On Vijay Diwas, let us recall the valour of our soldiers that affirmed our nation’s unwavering commitment to defend our sovereignty and protect human dignity. Their martyrdom in 1971 war had shown unparalleled grit & prowess of our forces. The nation is eternally indebted to them
— President of India (@rashtrapatibhvn) December 16, 2020
देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विजय दिवस के मौके पर सैनिको याद किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर विजय दिवस की बधाई दी और सैनिकों के योगदान को याद कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
उपराष्ट्रपति ने किया नमन
आज #विजय_दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय सेनाओं के शौर्य & पराक्रम को सादर नमन…1971 के भारत-पाक युद्ध के अमर शहीदों व उनके परिजनों के त्याग को कृतज्ञ नमन!
यह दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा, भावी पीढ़ियों के लिए राष्ट्र निष्ठा का आदर्श प्रस्तुत करता रहेगा
— Vice President of India (@VPSecretariat) December 16, 2020
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने जारी किए गए एक संदेश में कहा कि यह दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। साल 1971 के युद्ध शहीदों के प्रति राष्ट्र कृतज्ञ है। उन्होंने कहा, “आज विजय दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय सेनाओं के शौर्य पराक्रम को सादर नमन…1971 के भारत-पाक युद्ध के अमर शहीदों और उनके परिजनों के त्याग को कृतज्ञ नमन।”
केजरीवाल ने दी शुभकामनाएं
1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के नायक रहे हमारे वीर जवानों के पराक्रम और बलिदान को कोटि-कोटि नमन। सभी देशवासियों को विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। #VijayDiwas
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 16, 2020
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के नायक वीर जवानों के पराक्रम और बलिदान को कोटि-कोटि नमन करते हुए सभी देशवासियों को विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, “1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के नायक रहे हमारे वीर जवानों के पराक्रम और बलिदान को कोटि-कोटि नमन। सभी देशवासियों को विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”
अमित शाह ने सैनिकों को किया याद
1971 में आज ही के दिन भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस और पराक्रम से मानवीय स्वतंत्रता के सार्वभौमिक मूल्यों की रक्षा करते हुए विश्व मानचित्र पर एक ऐतिहासिक बदलाव किया।
इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से अंकित यह शौर्यगाथा हर भारतीय को गौरवान्वित करती रहेगी।
विजय दिवस की शुभकामनाएं। pic.twitter.com/8mMdDn4Nse
— Amit Shah (@AmitShah) December 16, 2020
गृह मंत्री अमित शाह ने विजय दिवस पर ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट पर लिखा, “1971 में आज ही के दिन भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस और पराक्रम से मानवीय स्वतंत्रता के सार्वभौमिक मूल्यों की रक्षा करते हुए विश्व मानचित्र पर एक ऐतिहासिक बदलाव किया। इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से अंकित यह शौर्यगाथा हर भारतीय को गौरवान्वित करती रहेगी।”
यह भी पढ़ें: विजय दिवस: ऐतिहासिक जीत के 50 साल पूरे होने पर शहीदों को किया गया याद