वायरल हुआ एकता कपूर की वेब सीरीज़ ‘गंदी बात’ का बोल्ड पोस्टर

मुंबई। टीवी शो की निर्माता एकता कपूर की आने वाली वेब सीरीज़ का पोस्टर रिलीज़ हुआ है। उनकी इस अपकमिंग वेब सीरीज़ का नाम गंदी बात रखा गया है। इस बात की जानकारी एकता ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। साथ ही इसका पोस्टर भी शेयर किया है। कहा जा रहा है इसके माध्यम से वह भारत के गांव, कस्बे की कहानियों को पर्दे पर लाना चाह रही हैं।
Let the stories unveil and the desires fulfill. #GandiiBaat streaming 3rd May only on #ALTBalaji.#ALTBalajiOriginal | @ektaravikapoor pic.twitter.com/pt0B1KILqf
— ALTBalaji (@altbalaji) April 20, 2018
शेयर किए इस पोस्टर में वेब सीरीज के नाम के साथ साथ कई और चीज़े भी दिखाई गई है। खबरों की माने तो इस शो के दस एपिसोड होंगे। इस सीरीज़ में दिखाया गया है कि कैसे गांव, कस्बे और भारत जैसे देश के लोग कुछ मुद्दों पर बोलने से कतराते रहते हैं।
एपिसोड के माध्यम से अलग अलग कहानियों को प्रस्तुत किया जाएगा। एपिसोड में रिश्तों और सामाजिक कलंको पर बात की जाएगी। इस वेब सीरिज में समाज के हर वर्ग की कहानी को दर्शाया जाएगा. जिनके बारे में कभी भी खुलकर बात नहीं कि गई हैं।
बता दें कि एकता कपूर इससे पहले कई समाजिक कहानियों पर वेब सीरिज बना चुकी हैं। हाल ही में एकता कपूर ने हक नाम ले वेब सीरिज बनाई थी। हक वेब सीरिज कश्मीरी महिलाओं के जीवन पर आधारित थी। इस वेब सीरिज में चार महिलाओं की कहानी और उनकी इच्छाओं को दर्शाया गया था।