चौथे चरण में हो रहे मतदान में 11 बजे तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में हुई वोटिंग

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण का मतदान सोमवार सुबह 7 बजे से जारी है। इस चरण में बिहार की 5, जम्मू और कश्मीर की एक, झारखंड की 3, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की 6, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की 13 और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें से 37 सीटें ऐसी हैं, जहां रेड अलर्ट घोषित किया गया है, यानी इन सीटों पर 3 से ज्यादा प्रत्याशियों ने अपने ऊपर आपराधिक मामलों की घोषणा की है।
इस चरण में कुल 943 उम्मीदवार मैदान में हैं। चौथे चरण में सबसे अमीर उम्मीदवार मध्यप्रदेश की छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ हैं। मालूम हो, लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग 19 मई को होगी और सभी 543 सीटों का परिणाम 23 मई, गुरुवार को घोषित किया जाएगा
सुबह 11 बजे तक पश्चिम बंगाल में हिंसा के बावजूद सबसे ज्यादा 20.17% मतदान हुआ है। वहीं दूसरे नंबर पर झारखंड है जहां 19.49 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 17.32 प्रतिशत, राजस्थान 13.90 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 17.91 प्रतिशत, बिहार में 13.44 प्रतिशत, ओडिशा में 9.63 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 7.79 प्रतिशत और जम्मू कश्मीर में 3.69 प्रतिशत मतदान हो चुका था।
– भाजपा नेता और एक्टर अनुपम खेर ने जुहू स्थित मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला।
#Mumbai: Actor Anupam Kher casts his votes at polling booth no.235-240 in Juhu. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/o7ZGITSzrF
— ANI (@ANI) April 29, 2019
मुंबई में एक्टर आमीर खान और उनकी पत्नी किरण ने भी मतदान किया साथ ही लोगों से भी ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की।
#Mumbai: Actor Aamir Khan and his wife Kiran Rao after casting their votes at polling booth in St. Anne's High School in Bandra. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/jRYwkW8LzX
— ANI (@ANI) April 29, 2019
झारखंड के पलामू में पहली बार नक्सल प्रभावित जगोडिह में मतदान केंद्र 249 पर वोटिंग हो रही है।
Jharkhand: Polling is being conducted for the first time at booth number 249 in Jagodih area of Palamu constituency. It is a naxal-affected area. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/cCP2eU3trq
— ANI (@ANI) April 29, 2019
ओडिशा के केंद्रपाड़ा से उम्मीदवार जय पांडा ने मतदान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमने आज गड़बड़ी की शिकयतें दर्ज की हैं।
Odisha: BJP MP candidate from Kendrapara,Jay Panda visits polling booth number 38 in Kendrapara Lok Sabha Constituency,says,"Today, we registered 14-15 complaints with poll authorities over disturbance&attempts of booth rigging at different polling booths.We want free&fair polls" pic.twitter.com/iP2hf4XYl0
— ANI (@ANI) April 29, 2019
एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने भी जुहू में मतदान किया।
#Mumbai: Actor Madhuri Dixit casts her vote at a polling booth in Juhu. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/6OraiSkWVZ
— ANI (@ANI) April 29, 2019
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मतदान जारी है और लोग सुबह से ही अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंच रहे हैं।
Jammu & Kashmir: Polling underway at a polling booth in Kurigam area of Kulgam. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/lfeVDTgTor
— ANI (@ANI) April 29, 2019