हम गर्मी से बेहाल..तो ऑस्ट्रेलिया में शुरु हो रही है बेमौसम की भीषण ठंड

नई दिल्ली। आपको जानकर हैरानी होगी कि जहां पूरी दुनिया इस समय गर्मी से बेहाल हो रही है, यहां तक कि भारत में तमाम जगहों पर लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं। वहीं कुछ जगह ऐसी भी हैं जहां लोग ठंड से परेशान है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया में ऐसा क्या हुआ कि वहां जबरदस्त सर्दी का प्रकोप दिखाई दे रहा है।
इस वक्त जहां पूरा विश्व गर्मी के मौसम का सामना कर रहा है, वहीं ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी पूर्वी इलाकों में भीषण सर्दी को लेकर अलर्ट जारी हो चुका है। दुनिया की सबसे ठंडी जगहों में से एक दक्षिणी ध्रुव यानि अंटार्कटिका से आने वाले बर्फीली हवाओं की वजह से यहां का मौसम ऐसा हो जाता है।
ऑस्ट्रेलिया में गर्मी में सर्दी का एहसास कराने वाली इन हवाओं के पीछे सीधे तौर पर अंटार्कटिक विस्फोट ही मुख्य वजह है। बता दें कि जब साउथ पोल से बर्फीली हवाएं नॉर्थ की ओर बहने लगती हैं तो ऑस्ट्रेलिया से लेकर न्यूजीलैंड तक ऐसा ही हाल हेाता है।
इसका मतलब यह है कि आज रात से ही वहां का तापमान गिरना शुरु हो जाएगा। इस वजह से यहां पर लोग अपने गर्म कपड़े और रजाइयां निकालने में जुटे हुए हैं। ताकि वो कल पड़ने पर भीषण सर्दी का मुकाबला कर सकें। खबरों की माने तो यहां लोगों को कंबल और रजाई से बाहर आने का मन ही नहीं करेगा, क्योंकि उस वक्त जबरदस्त शीतलहर के कारण बहुत ठंड होगी।
इसीलिए कहा जा रहा है अगर आपको गर्मियों में भी आपको सर्दियों का मजा लेना हो तो आप ऑस्ट्रेलिया जा सकता है और इस मौसम का मज़ा भी ले सकते हैं।