ऐसा क्या हुआ जो अर्जुन कपूर को आया भयंकर गुस्सा, ट्विटर पर दे दी गालिया!

मुंबई। बॉलीवुड में दिवगंत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म ‘धड़क’ से डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म के शूटिंग के दौरान जान्हवी के कई सारी तस्वीरे वायरल हुई हैं। जान्हवी के साथ इस फिल्म में शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर नजर आयेंगे।
जान्हवी की आये दिन कोई न कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं कभी फिल्म में शूटिंग के दौरान, फैमिली के साथ तो कभी जिम या क्लास जाते हुए। अभी हाल ही में जाह्ववी कपूर की कुछ और तस्वीरें सामने आईं जिसको लेकर एक वेब पोर्टल ने खबर बना डाली। वो खबर ऐसी थी जिसे देखकर जान्हवी कपूर के सौतेले भाई और अभिनेता अर्जुन कपूर बहुत भड़क गये।
इन तस्वीरों पर एक वेब पोर्टल ने आपत्तिजनक हैडलाइन लिखी थी। जिसके बाद अर्जुन काफी नाराज हुए और उन्होंने एक ट्वीट करते हुए इस वेब पोर्टल को जमकर लताड़ा। इस खबर को शेयर करते हुए अर्जुन ने अपने ट्वीट में यह खबर चलाने वालों को खूब गालियां भी दीं। अर्जुन ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘इस वेबसाइट ने अटेंशन पाने के लिए ये शर्मनाक हरकत की। यह शर्मनाक है कि आपकी आंखें यह देखने में व्यस्त रहीं शर्म आनी चाहिए आपको। यह है हमारा देश जो कुछ इस तरह से महिलाओं को देखता है। शाइनिंग एग्जांपल.. घटिया शर्मनाक। ‘
U know what Fuck u man fuck u as a website for highlighting or bringing it to anyone s attention…and it’s shameful that ur eye would go searching for something like this shame on u…this is how our country looks at young women yet another shining example…ashamed by this… https://t.co/ZjXFs8Qa9s
— arjunk26 (@arjunk26) April 12, 2018
गौरतलब है कि श्रीदेवी की मौत के बाद से ही अर्जुन कपूर की जाह्नवी और खुशी के साथ रिश्ता बदला है और अब अर्जुन अपनी दोनों बहनों का भी अंशुला की तरह ध्यान रखते हैं। अर्जुन कपूर अंशुला के जैसे ही अब जान्हवी और खुशी को मानते हैं इसी के चलते उन्होंने ये ट्वीट किया। अर्जुन के इस ट्वीट को देख सोशल मीडिया पर लोगों ने उल्टा अर्जुन को ही ट्रोल करना शुरू कर दिया हैं।
AIB roast Mae Maa behen ki gandi gaali dekar …. Bana raja Harish Chander pic.twitter.com/UwE7O9scRh
— sutiya joker (@master_pidi420) April 12, 2018
एक यूजर कहता नजर आया, ‘सुनने में कुछ अच्छा नहीं लग रहा खास तौर पर ऐसे व्यक्ति से जो #AIB ROAST जैसी चीजें करता देखा गया हो। जहां माता-बहनों की गाली गलौच चलती है। कर्म…।’
Good reply. ..these so called media deserves more slaps like this…well done arjun26
— SHAIKH WASIM شیخ وسیم शैख़ वसीम (@wasim_shaikh10) April 12, 2018
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अब कपिल जैसे ही बिहेव करना चाहिए सबको। बर्दाश्त के बाहर नॉनसेंस मीडिया।’ वहीं कुछ लोगों ने अर्जुन की बात का सपोर्ट किया। एक यूजर ने लिखा, ‘आज कल मीडिया हाउस बदतमीज हो चले हैं। शर्म आनी चाहिए जर्नलिजम को एक और बेशर्म पोर्टल।’
जैसा कि बता दे अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला के जाह्नवी और खुशी के साथ सामान्य रिश्ते नहीं थे लेकिन श्रीदेवी की मौत के बाद चारों के रिश्ते में सुधार हुआ है। कुछ वक्त पहले अंशुला ने भी जाह्नवी की ड्रेस पर भद्दे कमेंट करने वालों को आड़े हाथ लिया था और कहा था कि कोई उनकी बहनों के बारे में इस तरह की बाते न करें।अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैड’ की शूटिंग में बिजी हैं।