कांग्रेस विधायक ने कमलनाथ को क्यों पहनाए थे जूते? हुआ खुलासा

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ को लेकर एक बार फिर पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। इस बार उन्हे जूता पहनाने को लेकर विवाद हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश में एक कार्यक्रम के दौरान एक कांग्रेस विधायक उन्हें जूते पहनाए हैं। जिसका वीडियो वायरल हो चुका है।
कांग्रेस के विधायक रजनीश सिंह ने वीडियो वायरल होने के बाद सफाई भी दी। उन्होंने ने कहा कि कमलनाथ मेरे पिता तुल्य हैं।
दरअसल, कमलनाथ हिमाचल प्रदेश की पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता उर्मिला सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए सिवनी पहुंचे थे। इसी दौरान कांग्रेस विधायक वरिष्ठ नेता के जूते बांधते दिखे। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने इस वाकये का वीडियो बना लिया था और बाद में इसे ऑनलाइन कर दिया गया था। मामला गरमाने पर कांग्रेस विधायक को सफाई पेश करनी पड़ी है।
रजनीश सिंह ने कहा कि उन्होंने सम्मान जताने के लिए ऐसा किया। उन्होंने कहा, ‘कमलनाथ मेरे लिए पिता समान हैं। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। मैं स्कूल के दिनों से ही उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेता रहा हूं। वह मेरे परिवार के बेहद करीबी हैं। खासकर मेरे पिता के साथ उनके नजदीकी संबंध हैं।
Congress MLA defends tying Kamal Nath's shoelaces, says it's his way of showing respect #ITVideo
For more videos: https://t.co/Nounxo6IKQ pic.twitter.com/i1YqIisu2q— IndiaToday (@IndiaToday) June 25, 2018
उन्होंने बताया कि मीडिया के कारण लोगों में इसको लेकर गलतफहमी हुई है। रजनीश सिंह ने कहा, इस घटना को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए था, क्योंकि कमलनाथ ने जब उर्मिला सिंह को श्रद्धांजलि दी थी, उस वक्त कमरे में बहुत से लोग मौजूद थे। भीड़ होने के कारण वह अपना जूता नहीं ढूंढ़ पा रहे थे, मैंने उसे ढूंढ़ कर उनके सामने रखने में मदद की थी। मीडिया ने इस मामले को बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया।