फरवरी में जन्मे लोग क्यों होते है ज़्यादा बुद्धिमान, जानिए इससे जुड़े रहस्य
फरवरी के महीने में जन्मे बच्चों में कुछ खास और अलग होने की चाह होती है, यह बच्चे बहुत ज्यादा क्रिएटिव और बहादुर होते है।

नई दिल्ली: फरवरी के महीने में जन्मे बच्चों में कुछ खास और अलग होने की चाह होती है, यह बच्चे बहुत ज्यादा क्रिएटिव और बहादुर होते है। कुछ स्टडीज में ऐसा दावा किय गया है कि इस महीने जन्मे बच्चे न सिर्फ तनाव मुक्त होते हैं, बल्कि जीवन में कुछ बड़ा कर गुजरने की भी चाहत रखते हैं।
जबकि 29 फरवरी को पैदा हुए बच्चों का जन्मदिन तो लीप ईयर होने की वजह से 4 साल में एक ही बार आता है। आइए इस महीने जन्मे लोगों के बारे में कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं। 21,000 बच्चों पर करीब सात साल तक हुए एक शोध में पता चला है कि फरवरी में जन्मे बच्चे ज्यादा दिमागी और लंबी कद काठी के होते हैं।
अपने कौशल ज्ञान की वजह से ये अपनी बात लोगो के सामने ज्यादा बेहतर ढंग पेश कर पाते हैं। एक रिसर्च के अनुसार पता चला है कि फरवरी में पैदा होने वाले बच्चों में कम तनाव देखने को मिलता है। वहीँ गर्मियों में पैदा हुए लोगों के मुकाबले इनमें चिढ़चिढ़ापन भी कम होता है। इनमे ज़िन्दगी जीने का एक अलग सलीक़ा होता है।
फरवरी में पैदा हुए लोग जरा हटकर पेशा चुनने में ज्यादा विश्वास रखते हैं। इस महीने में जन्मे ज्यादातर लोग या तो आर्टिस्ट बनते हैं या फिर ट्रैफिक पुलिस में सेवाएं देना पसंद करते हैं। ये लोग इरादों के भी बड़े पक्के होते हैं। यह लोगो पर बहुत जल्दी विश्वास कर बैठते है, इनके जीवन में कमिटमेंट बहुत ज़्यादा इम्पोर्टेन्ट रोलअ दा करती है।
यह भी पढ़े: खराब कार को घोड़ा गाड़ी बना कर दौड़ाया तो आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो