पति की संपत्ति में पत्नी भागीदार, CM ने महिलाओं से जुड़े 2 कानून बनाए
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आज हमने International Womens Day के मौके पर दो बड़े कानून बनाए हैं। प्रदेश में पति की पैतृक संपत्ति में महिलाओं को भागीदार बनाया है

देहरादून: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। विश्व के अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में इस दिन को उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) ने 4 मुख्य घोषणाएं की है।
महिला मंगल दलों के लिए घोषणा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के मौके पर 4 घोषणाएं की है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 10 हजार रुपये देने की व्यवस्था की है। प्रदेश में हर महिला समूह को 15 हजार रुपये दिए जाएंगे। सभी महिला मंगल दलों के लिए मैंने 15 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
आज हमने #InternationalWomensDay के मौके पर दो बड़े क़ानून बनाए हैं। प्रदेश में पति की पैतृक संपत्ति में महिलाओं को भागीदार बनाया है और जंगलों में घास काटने जाने वाली महिलाओं के लिए हमने "मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना" का प्रावधान किया है: उत्तराखंड CM त्रिवेंद्र सिंह रावत pic.twitter.com/4j7rIBZDCe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 8, 2021
यह भी पढ़े: बुर्के को बैन करने की तैयारी, 51 % लोगों ने दी सहमति, जल्द ही लागू होगा नियम
पैतृक संपत्ति में महिलाओं को भागीदार
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आज हमने International Womens Day के मौके पर दो बड़े कानून बनाए हैं। प्रदेश में पति की पैतृक संपत्ति में महिलाओं को भागीदार बनाया है और जंगलों में घास काटने जाने वाली महिलाओं के लिए हमने “मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना” का प्रावधान किया है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) पर कहा कि सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमारे देश की महिलाएं अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियों के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। आइए आज के दिन हम सब, महिलाओं व पुरुषों के बीच असमानता पूर्णतया समाप्त करने का सामूहिक संकल्प लें।
पिंक मैराथन
दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित वॉकथान को झंडा दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा नोएडा अथॉरिटी ने नोएडा स्टेडियम में महिलाओं के लिए पिंक मैराथन (Pink Marathon) आयोजित की।
यह भी पढ़े: Women’s Day: Virat Kohli ने शेयर की Anushka और बेटी वामिका की तस्वीर, लिखी दिल जीतने वाली बात