महिला ने दिया घोड़े को जन्म, इसके पीछे की कहानी जानकर हैरान रह जाएंगे
महिला द्वारा घोड़े के बच्चे को जन्म देने वाली खबर नाइजीरिया से आई है लेकिन अभी तक इस खबर को लेकर यह साबित नहीं हो पाया है कि खबर में कितनी सच्चाई है।

नई दिल्ली: दुनिया भर में हर रोज़ नई-नई खबरे आती रहती है, क्योंकि यह दुनिया अलग-अलग लोगो से भरी हुई है। इसमें कभी कभी हैरान करने वाली खबर भी सामने आती है लेकिन जो खबर आज हम आपको बताने जा रहे है उसे सुन कर आप दांतो तलें ऊँगली चबा लेंगे। खबर आई है कि नाइजीरिया के बेनिन में एक महिला ने घोड़े के बच्चे को जन्म दिया है जो काफी हैरान करने वाला है।
आपको बतादें कि महिला द्वारा घोड़े के बच्चे को जन्म देने वाली खबर नाइजीरिया से आई है लेकिन अभी तक इस खबर को लेकर यह साबित नहीं हो पाया है कि खबर में कितनी सच्चाई है। या फिर यह खबर पूरी तरह से काल्पनिक है। नाइजीरिया के ऑनलाइन न्यूजपेपर डेलीपोस्ट के अनुसार, ओल्ड स्पाले-बेनिन रोड पर एक चर्च के बाहर यह अद्भुत घटना घटी है। चर्च के जनरल ओवरसीर ईएस वेल्थ के मुताबिक़ चर्च में प्रार्थना चल रही थी तभी एक महिला के पेट में दर्द शुरू हो गया। थोड़ी ही देर के बाद उसके प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग होने लगी फिर जो हुआ उसे देख कर लोग दंग रह गए।
चमत्कार को साबित करने के लिए रचा गया पाखण्ड
लोगों ने खबर फैलाई की महिला ने घोड़े के बच्चे को जन्म दिया लेकिन इस पर वेल्थ ने महिला का नाम बताने से इंकार कर दिया। वेल्थ ने जवाब देते हुए कहा कि यह पक्का नहीं है कि घोड़े का बच्चा ज़िंदा है या फिर मरा हुआ। उन्होंने कहा यह कुदरत का करिश्मा है। लेकिन कुछ लोग संभावना जाता रहे है कि यह सब ढोंग है। ये सब चमत्कार को साबित करने के लिए रचा गया पाखण्ड है। क्योंकि ईसाई धर्म में पादरियों को संत का दर्जा हासिल करने के लिए कुछ चमत्कार करना पड़ता है। माना जा रहा है इसके पीछे का कारण यही है।
यह भी पढ़े: आश्रम के ‘बाबा निराला’ अब इस थ्रिलर फिल्म में आएंगे नज़र, जानिए किस OTT प्लेटफार्म पर होगी रिलीज़