बेटी ने 10 साल तक फ्रिज में रखा मां का शव, सामने आई चौंका देने वाली वजह

टोक्यो: जापान (Japan) की राजधानी टोक्यो में एक बेहद ही चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक जापानी महिला ने अपनी मां की लाश (Dead Body) को एक दशक तक अपने अपार्टमेंट में एक फ्रीजर (Freezer) में छिपा कर रखा था। पुलिस के मुताबिक उसने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उसे डर था कि अगर उसकी मां की मौत की खबर बाहर आई तो कहीं उससे घर छीन नहीं लिया जाए। जापानी न्यूज एजेंसी के मुताबित बताया कि 48 वर्षीय, युमी योशिनो को टोक्यो से गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले पर योशिनो ने कहा कि उसने 10 साल पहले शव को छिपा दिया क्योंकि वह उस घर से बाहर नहीं निकलना चाहती थी, जिसे उसने अपनी मां के साथ साझा किया था। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, महिला की मृत्यु के समय उसकी उम्र 60 वर्ष के आसपास थी। नगर निगम के आवासी परिसर में उन्हें पट्टे पर घर दिया गया था।
फ्रीजर में रखा था शव
योशिनी ने अपनी मां की मौत के बाद एक कोठरी में छिपे हुए फ्रीजर की खोज की और उसमें शव को रख दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला की मौत का समय और कारण निर्धारित नहीं किया जा सकता है। साथ ही यह भी कहा गया कि किराया भुगतान नहीं करने पर योशिनो को जनवरी के मध्य में अपार्टमेंट छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था।
यह भी पढ़ें: डेनियल पर्ल के हत्यारें को लेकर अमेरिका ने पाकिस्तान को लगाई फटकार