अपने ही बच्चे की कातिल बनी मां, खून से लथपथ मिला शव
महिला ने अपने कुल्हाड़ी से अपने बच्चे पर कई वार किए थे। महिला का नाम रश्मि बताया जा रहा है। वहीं परिजनों का कहना है कि 16 जनवरी को रश्मि और उसके बच्चे को घर में छोड़कर गए थे।

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां एक मां ने कुल्हाड़ी से अपने बेटे को काट डाला। बता दें कि अशोक नगर इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने 8 महीने के बेटे को कुल्हाड़ी से काट लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला ने अपने कुल्हाड़ी से अपने बच्चे पर कई वार किए थे। महिला का नाम रश्मि बताया जा रहा है। वहीं परिजनों का कहना है कि 16 जनवरी को रश्मि और उसके बच्चे को घर में छोड़कर गए थे। जब कुछ घंटे बाद परिजन वापस लौटे तो उन्होंने देखा की 8 महीने का बच्चा खून से बिलकुल लथपथ था। वहीं जब परिजन ने रश्मि से सवाल किया तो उसने बताया कि वो बकरी था। इसीलिए वो जहां से आया था, मैनें उसे वहीं भेज दिया।
यह भी पढ़ें: चेन्नई के मदुरै में परिवार ने शादी निमंत्रण पत्र पर छपवाया क्यूआर कोड
पुलिस ने बताया कि शुरुआत में परिजनों ने मामले को छिपाने का प्रयास किया। दरअसल, रश्मि की मां ने बच्चे के शव को कपड़े में लपेट लिया और अस्पताल ले जाने लगी। हालांकि, सीढ़ियों पर बच्चे का शव गिर गया, जिससे लोगों को मामले की जानकारी हो गई। इसके बाद रश्मि के पिता ने 17 जनवरी की पुलिस को इस मामले की पूरी जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: करण जौहर(Karan Johar) ने किया ऐलान, इस बार ला रहे हैं ‘Liger’