महिला गोल्फ : सेहेर 10वें चरण के पहले दिन टॉप पर

होसुर। एमेच्योर सेहेर अटवाल ने हीरो महिला पेशेवर टूर के 10वें चरण के पहले दिन बुधवार को दो अंडर 70 का स्कोर कर दिन का अंत संयुक्त रूप से पहले स्थान के साथ किया है। क्लोवर ग्रींस में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में इस एमेच्योर खिलाड़ी ने नेहा त्रिपाठी, तवेशा मलिक को पहले दिन अपने से आगे नहीं बढ़ने दिया।
इन तीनों खिलाड़ियों ने दो अंडर-70 का स्कोर अपने खाते में डाला।
अमनदीप द्राल वन अंडर 71 का स्कोर कर चौथे स्थान पर रहीं। वाणी कपूर और गौरिका विश्नोई ने संयुक्त रूप से पहले दिन 73 का स्कोर किया।