Birthday Special : Yo Yo Honey Singh इतनी आसानी से नहीं बन गए पॉप सिंगर, करनी पड़ी है कड़ी तपस्या
बॉलीवुड के फेमस सिंगर और रैपर Yo Yo Honey Singh आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 15 मार्च 1983 को पंजाब के Hoshiarpur में हुआ था।

मुंबई: बॉलीवुड के फेमस सिंगर और रैपर Yo Yo Honey Singh आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 15 मार्च 1983 को पंजाब के Hoshiarpur में हुआ था। Yo Yo Honey Singh का सफल पॉप सिंगर, रैपर, कम्पोजर, म्यूजिक प्रोड्यूसर का यह सफर काफी कठिनाइयों से भरा रहा है। आज वह जिस मुकाम पर हैं उसके लिए हनी सिंह ने बहुत कड़ी मेहनत की है।
Yo Yo Honey Singh का असली नाम
इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम बना चुके Yo Yo Honey Singh का असली नाम Hirdesh Singh है। अपनी सफलता की शानदार कहानी लिखने वाले हनी सिंह का यह हिरदेश सिंह से यो यो हनी सिंह तक का सफर आसान नहीं था। हनी सिंह ने अपने जीवन में कई उतार चढ़ाव देखे हैं।
रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट के तौर पर किया है काम
हनी सिंह ने शुरुआती दौर में recording artist का काम किया। फिर हनी सिंह ने भांगड़ा प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम किया है। उन्होंने ‘शकल पे मत जा’ गाने से डेब्यू किया जोकि अपने समय बड़ा हिट साबित हुआ था। इस गाने के बाद Yo Yo Honey Singh को म्यूजिक की दुनिया में एक अलग पहचान मिली थी।
हनी सिंह ने एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
सिंगर,रैपर,कम्पोजर और म्यूजिक प्रोड्यूसर रह चुके यो यो Honey Singh ने एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमाया है। अभिनय की दुनिया में उनकी पहली पंजाबी फिल्म ‘Mirza-The Untold Story’ थी। उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट मेल डेब्यू का PTC पंजाबी फिल्म अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा हनी सिंह ने फिल्म ‘तू मेरा 22 मैं तेरा 22’, ‘द एक्सपोज’ और ‘ज़ोरावर’ में बतौर लीड एक्टर काम किया है।
यह भी पढ़ें :
- स्कूल (School) में 1 घंटे देशभक्ति के ऊपर होगी चर्चा, बुजुर्ग करेंगे मुफ्त में रामलला के दर्शन
- WIvsSL : 3rd वनडे मैच के दौरान हुआ हमला, खिलाड़ियों ने लेट कर बचाई जान – VIDEO आया सामने
Yo Yo Honey Singh ने कई हिट गाने जैसे ‘हाय मेरा दिल’, ‘हाई हील्स’, ‘ब्रेकअप पार्टी’, ‘ब्रिंग मी बैक’, ‘ब्लू आईज’, ‘पार्टी ऑल नाईट’, ‘चार बोतल वोडका’ दिए हैं। उनके गाने आज भी पार्टियों में लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो हनी सिंह ने हाल ही में अपना डांस ट्रैक ‘शोर मचेगा’ रिलीज किया है। जिसे संगीत प्रेमियों के बीच बेहद पसंद किया जा रहा है।
Yo Yo Honey Singh का मतलब
हनी सिंह अपने नाम के आगे ‘यो यो’ लगाते हैं जिसका मतलब ‘आपका अपना’ होता है। यानी उनका पूरा नाम ‘आपका अपना हनी सिंह’ है।