योगी सरकार के राज्य में होगा विकास, बुलंदशहर में बसेगा नया नोएडा

नोएडा: योगी सरकार के राज्य में विकास कार्य प्रगति पर है। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा के अलावा एक नया नोएडा (New Noida) बसने वाला है। योगी सरकार ने इसके लिए एक बड़ा फैसला लिया है कि, ग्रेटर नोएडा से आगे बुलंदशहर के इलाके में नया नोएडा (New Noida) बसाया जाएगा। नोएडा विकास प्राधिकरण में इसकी सहमति भी मिल गई है।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नया नोएडा बसाने के लिए गौतमबुद्ध नगर में दादरी और बुलंदशहर की सिकंदराबाद तहसील के 80 गांवों को नोएडा विकास प्राधिकरण में समाहित करने के प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है। इन 80 गांव में दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना का निवेश क्षेत्र विकसित किया जाएगा। नया नोएडा के लिए जिम्मेदारी नोएडा विकास प्राधिकरण को सौंप दी गई है।
ये भी पढ़ें : 2021 के शुरआती दौर में ही IPO ने दिया निवेशकों को झटका
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और फिल्म सिटी के निर्माण की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था देश को एक अच्छी फिल्म सिटी की आवश्यकता है। यूपी इस जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार है। फिल्म सिटी के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे का क्षेत्र बेहतर होगा। इस दिशा में भूमि के विकल्पों के साथ यथाशीघ्र कार्ययोजना तैयार की जाए।
ये भी पढ़ें : चालान कटने वाले रहें सावधान! इस तारीख तक जमा करे जुर्माना, नहीं तो जाएंगे जेल